तवायफ की मांग में सिंदूर, लंगूर के हाथ में अंगूर।
बगुले की चोंच में हीरा, ऊंट के मुहं में जीरा।
बंदरों के पास कार, गधों के हाथ में सरकार।...
कैसे-कैसे कारनामे हो रहे हैं, और आप रजाई ओढ़ के सो रहे हैं।
बोले प्रभु : मैं अपने काम में सिद्ध हस्त हूं, पर आजकल थोड़ा व्यस्त हूं।
फिर भी दिन रात आगे बढ़ रहा हूं, फिलहाल तो चार-पांच केस लड़ रहा हूं।
मैं बोल्यो- प्रभु ! महंगाई बहुत बढ़ रही है,
सलमान खान की लोकप्रियता कीतरह माथे पर चढ़ रही है।
अक्षय कुमार की तरह ठंडा पीजिए औरएक बार फिर अवतार लीजिए।
बोले प्रभु : एक बार हम धरतीपर विचरण करने निकले थे।
दो नेताओं ने हमारी जेब काटली,
आधी-आधी दौलत दोनों पार्टियों ने बांट ली।
ये कलयुग है यहां देवताओं का वास नहीं होता।
ये दुनिया मैंने बनाई है विश्वास नहीं होता...
No comments:
Post a Comment