Monday, July 22, 2013

 एक अपना हुआ करे कोई
आरजू है वफा करे कोई

हो अगर रात चाँद जल जाऐ
बाम पर यूँ दिखा करे कोई

खूबसूरत मिरी गजल होगी
शेर मेरे पढा करे कोई

रास्ता ये बहुत हसीँ है पर
मँजिलेँ भी हुआ करे कोई

सच बहुत बोलता है रोयेगा
"जश्न" को बेनवा करे कोई

 4 more...
http://seeteshazaad.blogspot.in

No comments:

Post a Comment